उन्नाव, मार्च 19 -- चकलवंशी। आसीवन थाना के रसूलाबाद सफीपुर संपर्क मार्ग पर बुधवार रात साइकिल सवार वृद्ध को डीसीएम चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए। आसीवन थाना क्षेत्र के खरगौरा गांव के रहने वाले 65 वर्षीय राम नारायण तिवारी पुत्र त्रिजुगी नारायण बुधवार किसी काम से रसूलाबाद कस्बा गए थे। यहां से वह देर रात घर लौट रहे थे। इसी बीच लोचनखेडा गांव के पास सफीपुर की ओर से आ रहे डीसीएम चालक ने साइकिल में टक्कर मार वृद्ध को जख्मी कर दिया। ग्रामीणों की सहायता उसे इलाज के लिए मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...