लखीमपुरखीरी, जून 20 -- कस्बे के चौराहे पर शुक्रवार की शाम को मोहम्मदी मार्ग पर डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची भीखमपुर चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सिकन्द्राबाद निवासी अवनीश मिश्रा अपनी पत्नी 32 वर्षीय रोशनी देवी को ससुराल मैगलगंज थाना क्षेत्र के गांव पटसार से लेकर बाइक से अपने घर सिकन्द्राबाद जा रहे थे। भीखमपुर चौराहे के मोहम्मदी रोड पर पहुंचते ही डीसीएम ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रोशनी देवी उछलकर डीसीएम के नीचे आ गईं जिससे महिला का सिर कुचल जाने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह भी पढ़ें- रोजा में सड़क हादसे में सात घायल, एक बच्चे की मौत उनके साथ दो बच्चे दस साल का रुद्रांश व 12 साल की अदिति व अवनीश को हल्की चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची भीखमपु...