हरदोई, मार्च 19 -- अतरौली। अतरौली थानाक्षेत्र में सण्डीला रोड पर जगसरा गांव के पास बुधवार देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन समेत भाग निकला। ग्राम जगसरा निवासी अजय पाल बुधवार शाम करीब छह बजे अतरौली से तेल पिराकर घर लौट रहा था। तभी गांव से कुछ दूरी पहले सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अजय पाल गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उसे तत्काल सीएचसी भरावन ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया पर रास्ते में ही अजय पाल ने दम तोड़ दिया। शव को थाने लाया गया। वहां पुलिस ने मां चंदाकली की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अजय पाल मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.