औरैया, दिसम्बर 14 -- बेला, संवाददाता। बेला थाना क्षेत्र के बेला-बिधूना मार्ग पर उसराहा मोड़ के पास रविवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। डीसीएम की टक्कर से युवक की मौके पर ही जान चली गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जबकि मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान सहार थाना क्षेत्र के गांव डोंडापुर निवासी ललित कुमार के रूप में हुई है। वह भाजपा के सेक्टर संयोजक प्रमोद त्रिवेदी का बेटा था। परिजनों के अनुसार ललित चार भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर का था और पानीपत में प्राइवेट नौकरी करता था। रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह पानीपत से गांव आया था। कुछ देर गांव में रुकने के बाद वह बाइक से कानपुर देहात के झींझक गया था, जहां एक मित्र की माता के निधन पर संवेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.