सिद्धार्थ, मई 11 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। भवानीगंज थाना क्षेत्र के भड़रिया-बिथरिया गांव के बीच नहर पुल पर सोमवार दोपहर बाद डीसीएम व बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी बेंवा ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने बस्ती रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।गोंडा जनपद के खोड़ारे थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर चन्द्रदीप घाट निवासी प्रभात यादव (24) पुत्र परशुराम यादव अपने साथी चंद्रदीप घाट निवासी शाबान (20) पुत्र मुश्ताक के साथ किसी कार्य से डुमरियागंज गया था। जहां से दोनों बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे‌। अभी वह भड़रिया-बिथरिया गांव के बीच नहर पुल पर पहुंचे ही थे कि भड़रिया की तरफ से डुमरियागंज की ओर जा रही डीसीएम ने...