डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार भांजी की मौत, मामा जख्मी
उन्नाव, अक्टूबर 5 -- चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के उन्नाव हरदोई मार्ग स्थित रऊ करना गांव के पास शनिवार देर शाम डीसीएम चालक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मामा भांजी घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज दौरान भांजी की मौत हो गई। रविवार अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गहौली गांव की रहने वाली 18 वर्षीय खुशी पुत्री राम स्वरूप राजपूत सदर कोतवाली क्षेत्र के सैय्यद अब्बासपुर गांव ननिहाल गई थी। शनिवार शाम मामा पंकज राजपूत भांजी खुशी को बाइक से छोड़ने के लिए जा रहा था। इसी बीच रऊ करना गांव के पास पीछे से आ रहे अनियंत्रित डीसीएम चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को गंभींर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.