गाजीपुर, अप्रैल 30 -- मुहम्मदाबाद। मुहम्मदाबाद तहसील के फिरोजपुर में तेज रफ्तार डीसीएम और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद डीसीएम चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायलों में 35 वर्षीय संजय कुमार, उनकी बहन 15 वर्षीय बबली रावत और मां 60 वर्षीय सनप्यारी देवी निवासी आदिलाबाद मुहम्मदाबाद शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर, तीन घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...