बिजनौर, मार्च 6 -- डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे लेने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव सहारावाला निवासी हरजीत उर्फ बंटी पुत्र कश्मीर सिंह (27 साल) बाइक द्वारा अफजलगढ़ गांव जा रहा था।इस दौरान बिरला फार्म रोड स्थित मोहम्मद अलीपुर चौहड़ के पास पहुंचते विपरीत दिशा से आ रही डीसीएम से बाइक की टक्कर हो गई | हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना स्थल पर पंहुची पुलिस ने मृतक के परिजनों को अवगत कराया तथा शव को कब्जे मे लेने के बाद पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित परिजनों के मुताबिक तीन साल पहले मृतक की शादी हुई थी। सीओ एके सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन...