फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 14 -- शमसाबाद, संवाददाता। डीसीएम की टक्कर से प्रधान सहित दो लोग घायल हो गये। समसपुर गंाव निवासी ग्राम प्रधान उमेश चतुर्वेदी अपने मित्र लकी के साथ कार से किसी कार्य से फिरोजाबाद गए थे। वहां से वह घर वापस लौट रहे थे। शिकोहाबाद के पास एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार से चल रहे डीसीएम ने कार में पीछे से टक्कर मार दी इससे कार क्षतिग्रस्त हो गयी। प्रधान समेत दोनो लोग घायल हो गए। पुलिस को घटना की सूचना दिये बगैेर यह लोग घर वापस आ गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...