सहारनपुर, फरवरी 7 -- स्टेट हाईवे पर सड़क किनारे खड़े भूसे से लदे खराब ट्रक में पीछे से तेज गति से आ रही डीसीएम के टक्कर से चालक और परिचालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी है। शुक्रवार देर रात देवबंद की ओर से सहारनपुर की ओर जा रहा भूसे से लदा ट्रक तल्हेड़ी बुजुर्ग के निकट हाईवे पर खराब हो गया। देर रात मुजफ्फरनगर की तरफ से आ रहे डीसीएम ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में बदायूं के थाना उजानी निवासी महावीर (40) और वजीरगंज के परिचालक सतेंद्र (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान चालक की देर रात मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल सतेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.