शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- मिर्जापुर। फर्रुखाबाद-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर मिर्जापुर थाना क्षेत्र में कस्बे के पास रविवार को तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से टैम्पो में टक्कर मार दी। हादसे में टैम्पो सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, थाना निगोही के गांव पराग निवासी सुनील 25 बर्ष पुत्र सोबरन अपनी मां अखिलेशा के साथ कलान के पृथ्वीपुर कुबेरपुर में शादी समारोह में शामिल होकर भात पहनाने जा रहा था। मिर्जापुर थाने से पहले फर्रुखाबाद-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर पीछे से आ रही डीसीएम ने उनके टैम्पो में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- डीसीएम की चपेट में आने से युवक की मौत हादसे में सुनील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मिर्जापुर थाना क्षेत्र के ग...