बदायूं, जनवरी 28 -- कुंवरगांव, संवाददाता। क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही डीसीएम की टक्कर से एक ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव यूसुफनगर के रहने वाले रामनिवास पुत्र शिवराज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र सुधीर एक जनवरी की शाम ई-रिक्शा से कुंवरगांव से सामान लेकर घर लौट रहा था। शाम करीब साढ़े पांच बजे बनगढ़ खेड़ा के पास कुंवरगांव-विजयनगला मार्ग पर चचेरे भाई का फोन आने पर सुधीर ने ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़ा कर लिया। इसी दौरान तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही डीसीएम ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल निजी वाहन से बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.