लखनऊ, फरवरी 25 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच सीतापुर हाईवे के रमपुरवा चौराहे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार से आ रही एक डीसीएम अनियंत्रित होकर सामने से आ रही अर्टिगा कार से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान चौराहे की दूसरी ओर से भूसी लादकर आ रही एक ट्रक के चालक ने डीसीएम और अर्टिगा को बचाने के प्रयास में अचानक ब्रेक लगाया। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रक चालक का पैर वाहन के नीचे फंस गया। सूचना मिलते ही रमपुरवा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकलवाया। घायल को मेडिकल कालेज भिजवाया। अर्टिगा कार में सवार तीन लोगों को हल्की चोटें आई हैं। प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं ट्रक का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.