प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 24 -- रानीगंज कैथौला। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रानीगंज कैथौला निवासी गोपी केसरवानी अपनी कार से परिवार के साथ शनिवार को प्रतापगढ़ स्थित शनि मंदिर दर्शन करने गए थे। रात में दर्शन कर घर लौट रहे थे। लालगंज के रायपुर तियाई के पास लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर सामने से आ रही डीसीएम से टक्कर हो गई। टक्कर में कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार 52 वर्षीय गोपी, 30 वर्षीय राहुल, 18 वर्षीय मोंटी, 15 वर्षीय स्नेहा सभी बाल-बाल बच गए। 20 वर्षीय मोहिनी जख्मी हो गई। उसे लालगंज ट्रामा सेंटर ले जाया गया। ट्रामा सेंटर में मोहिनी का इलाज हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...