संतकबीरनगर, मार्च 16 -- संतकबीरनगर, हिटी। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के लखनऊ गोरखपुर हाईवे रसूलाबाद पेट्रोल पंप के पास सोमवार की भोर में डीसीएम और कार में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, वही दो अन्य गम्भीर रूप से घायल हैं । कार सवार सभी लोग लखनऊ में आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह और होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस कुशीनगर लौट रहे थे।उपनिरीक्षक रामाश्रय यादव ने बताया कि गोरखपुर से लखनऊ की तरफ जा रही डीसीएम अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए लखनऊ से गोरखपुर की तरफ जा रही वैगनआर कार में जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे कार में मौजूद कुल चार लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए । कार चालक अपने सीट पर वाहन क्षतिग्रस्त होने के कारण फंस गए थे। जिसको पेट्रोल पंप कर्मियों के सहयोग से दरवाजा तोड़कर बाहर निकलवाया गया । ए...