हरदोई, मई 7 -- मल्लावां। कटरा-बिल्हौर हाईवे पर एक गेस्ट हाउस के सामने डीसीएम और डंपर की आमने-सामने की टक्कर में जनपद कानपुर देहात के कांदी निवासी डीसीएम चालक मिथलेश घायल हो गया। घायल चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां में भर्ती कराया गया। कस्बे के मोहम्मदपुर चुंगी नंबर-2 के आगे माधौगंज की ओर से एक डीसीएम बांगरमऊ की तरफ जा रही थी, जबकि दूसरी ओर से मौरंग लेकर डंपर माधौगंज की तरफ आ रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को इलाज के लिए सीएचसी मल्लावां भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। यह भी पढ़ें- भुरकुंडा नहर के समीप मक्का लदा ट्रैक्टर पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...