फिरोजाबाद, जुलाई 13 -- शिकोहाबाद में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मटसेना थाना क्षेत्र में एक डीसीएम ट्रोला में घुस गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस, यूपीडा ने घायलों को सयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। नीरज पुत्र अशोक निवासी दगरी सौरिख कन्नौज अपनी डीसीएम लेकर लखनऊ की ओर से आगरा की ओर जा रहा था। जब उसकी डीसीएम आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के थाना मटसेना क्षेत्र में पहुंची ही थी कि तभी करीब एक बजे उसकी डीसीएम ट्रोला से टकरा गई। हादसे में चालक घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं अन्य घटना में सुशीला देवी पत्नी दलवीर निवासी कटेना हर्षा, विकास पुत्र सत्यवीर निवासी एका घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...