दरभंगा, जून 15 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (डीसीई) के 2016 बैच के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र दीपेश कुमार का चयन आईटीआई उप प्रधानाचार्य पद के लिए हुआ है। उन्होंने इस प्रतियोगी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर 23वीं रैंक प्राप्त की है। इस उपलब्धि से डीसीई में खुशी की लहर है। एलुमनाई सेल प्रभारी विनायक झा ने कहा कि दीपेश कुमार की यह शानदार उपलब्धि डीसीई के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी सफलता यह दर्शाती है कि निरंतर परिश्रम और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। डीसीई के प्रधानाचार्य प्रो. चंदन कुमार ने कहा कि हमारे पूर्व छात्रों की उपलब्धियां संस्थान की गौरवशाली परंपरा और शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतीक हैं। यह भी पढ़ें- डीसीई के पूर्व छात्र दीपेश बने आईटीआई के उप...