धनबाद, अगस्त 13 -- 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत बुधवार को डीवीसी मैथन में जागरूकता कार्यशाला हुई। इसमें परियोजना प्रधान सुबीर कुमार साहा, डीवीसी अधिकारियों सहित ब्रह्माकुमारी चिरकुंडा सेवा केंद्र के प्रतिनिधि शामिल हुए। मुख्य वक्ता बीके शुभ्रो ने नशे के शारीरिक, मानसिक और पारिवारिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव, दृढ़ संकल्प और राजयोग मेडिटेशन अपनाने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंत में बीके अनीता दीदी ने अधिकारियों को नशा मुक्त जीवन जीने की प्रतिज्ञा दिलाई, जबकि बीके पिंकी दीदी ने नशा-मुक्त समाज व सशक्त भारत के निर्माण में सभी से सहयोग का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों को दिलाई शपथ यह भी पढ़ें- नशे से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों की दी जानकारी...