बोकारो, अप्रैल 14 -- चंद्रपुरा। विद्युतनगरी चंद्रपुरा में कई संस्थानों ने बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाते हुए देश व समाज हित में उनके द्वारा किए गए कार्यो पर चर्चा की। डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल के एचआर कार्यालय अंबेडकर भवन में बनी बाबा साहेब की प्रतिमा पर सीटीपीएस के परियोजना प्रधान रामकुमार अनुभवी सहित अधिकारियों व इंजीनियरों ने माल्यार्पण किया। ईडीसीएल कार्यालय में भी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। डीवीसी प्रबंधन द्वारा इस दिन इक्वालिटी/समता दौड़ का आयोजन हुआ जिसमें यहां के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। चंद्रपुरा के बिरसा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य शर्मिला सिंह सहित शिक्षकों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा कहा कि समाज एक सूत्र में जुड़ा है और इसका पूरा श्रेय अंबेडकर को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.