बोकारो, मई 17 -- डीवीसी बोकारो थर्मल में स्वच्छता की ली गई शपथ बेरमो, प्रतिनिधि।डीवीसी बीटीपीएस में 'स्वच्छता पखवाड़ा' और 'स्वच्छता ही सेवा' की परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा शनिवार को सभी को शपथ दिलाई गई। इस दौरान सभी अधिकारी, कर्मचारी और सीआईएसएफ के जवानों ने एकजुट होकर परिसर की साफ-सफाई का संकल्प लिया। प्लांट के प्रशासनिक कार्यालय के समीप मुख्य महाप्रबंधक द्वारा 'स्वच्छता ही सेवा' की आधिकारिक शपथ पढ़ी गई। जिसे सभी दोहराते हुए शपथ को पूर्ण करने का संकल्प लिया। अधिकारियों के नेतृत्व में पूरी डीवीसी कॉलोनी और प्लांट क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाए जायेंगे। पखवाड़े के समापन पर पेंटिंग, नारा लेखन प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों व कर्मियों को पुरस्कृत किया जायगा। यह भी पढ़ें- पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोज...