बोकारो, मई 27 -- बेरमो, प्रतिनिधि। बोकारो थर्मल में डीवीसी की नवनिर्मित ओवरब्रिज का उद्घाटन इस मई माह के अंत तक होने की संभावना है। बताया गया है कि रेलवे ने जांच रिपोर्ट समर्पित कर पुल उद्घाटन करने की अनुमति दे दी है। डीवीसी चेयरमैन एस सुरेश कुमार से उद्घाटन करने के लिए समय मांगा गया है। साथ में राजनीतिक दल के नेता भी रहेंगे। मालूम हो कि बीते मंगलवार की सुबह कुछ व्यक्तियों ने ओवरब्रिज के मुहाने में रखे लोहे के एंगल को हटा कर ओवरब्रिज को शुरू करवाने का प्रयास किया था जिसे डीवीसी के द्वारा पुनः बंद करवा दिया गया। यह भी मालूम हो कि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने पुल की गुणवत्ता और प्रक्रियाओं पर सवाल उठाते हुए रेलवे को पत्र लिख कर जांच की मांग की थी। यह भी पढ़ें- गुस्साए ग्रामीणों ने ओवरब्रिज खोला तो प्रबंधन ने बंद कराया जिसके बाद 150 टन...