बोकारो, जून 24 -- चंद्रपुरा। विस्थापित एवं स्थानीय संघर्ष समिति द्वारा डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल प्रबंधन को आंदोलन की चेतावनी से संबंधित पत्र दिए जाने के बाद प्रबंधन ने समस्याओं के समाधान के लिए 25 जून को सीटीपीएस डीजीएम कार्यालय में बैठक कर समाधान का आश्वासन दिया है। समिति के सचिव को पत्र देकर एचआर के प्रबंधक राजकुमार चौधरी ने पांच प्रतिनिधियों के साथ आने का आग्रह किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...