बोकारो, मार्च 10 -- चंद्रपुरा। भाजपा जिला कार्यकारिणी समिति सदस्य सह जिला परिषद सदस्य नीतू सिंह ने डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल के परियोजना प्रधान को पत्र लिखकर डीवीसी की जमीन पर बरसों से गुजर बसर करने वाले गरीबों को बसाने की मांग की है। कहा कि चंद्रपुरा में 1600 मेगावाट क्षमता का नया प्लांट लगना है और इसके लिए प्रबंधन द्वारा तोड़फोड़ किया जा रहा है। कॉलोनी के मकानों को तोड़े जाने से यहां पर सैकड़ो परिवार प्रभावित होंगे। ये परिवार वर्षों से यहां पर रहकर अपना पेट पालते हैं। इसलिए बहुत जरूरी है कि डीवीसी प्रबंधन को ऐसे परिवारों पर भी दया दिखानी चाहिए और बसाने की दिशा में प्रयास करना चाहिए। आग्रह किया है डीवीसी में चंद्रपुरा में काफी अधिक जमीन है और इन परिवारों को बसाने की दिशा में प्रयास करना चाहिए नहीं तो आने वाले समय में गेट जाम करते हुए हक अधि...