धनबाद, जून 26 -- धनबाद, कार्यालय संवाददाता। डीवीसी की ओर से गुरुवार को चार घंटे की सूचना देकर पांच घंटे तक बिजली कटौती की गई। इससे लोग पूरी तरह से परेशान रहे। बिजली कटौती सुबह दस बजे की गई। दोपहर तीन बजे के बाद बिजली बहाल हुई। तब जाकर लोगों को राहत मिली। इससे बैंकमोड़, धोवाटांड़, मटकुरिया, बस्ताकोला, करकेंद, गोधर, धनसार, जोड़ाफाटक, अशोक नगर, शास्त्रीनगर, विकास नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली प्रभावित रही। विभाग के अधिकारी का कहना है कि मेंटेनेंस वर्क को लेकर डीवीसी की ओर से बिजली कटौती की गई है। हालांकि जेबीवीएनएल की ओर से दावा किया गया था कि डीवीसी की ओर से बिजली कटौती किए जाने पर रोटेशन के आधार पर बिजली आपूर्ति की जाएगी, लेकिन स्थिति यह रही कि डीवीसी की बिजली कटौती किए जाने से क्षेत्र में पूरी तरह से बिजली संकट छाया रहा। यह भी पढ़...