हजारीबाग, फरवरी 28 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। डीवीसी कोनार डिस्पेंसरी एवं कोनार सीएसआर द्वारा शनिवार को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, बांडीसिमर लहेरियाडीह में मलेरिया एवं डेंगू जागरूकता सह सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 142 लोगों के स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें स्कूली बच्चों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीणों के भी स्वास्थ्य की जांच की गई। चिकित्सकों की टीम में डॉ. बीएन मंडल, डॉ. एजाज अहमद तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल थे। चिकित्सकों ने बताया कि गर्मी की शुरुआत होते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को मच्छरजनित रोग मलेरिया, डेंगू आदि होने की संभावना बढ़ जाती है। इससे बचाव को लेकर सोते समय मच्छरदानी का उपयोग अवश्य करना चाहिए। हमेशा ताजा एवं गर्म खाना खाना चाहिए। घरों के आसपास गंदे पानी का जमाव नहीं होन...