बोकारो, मार्च 11 -- डीवीसी चंद्रपुरा में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन चंद्रपुरा, प्रतिनिधि।डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल प्रबंधन और सुरक्षा विभाग द्वारा मनाए जा रहे 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन मंगलवार को हो गया। इस सप्ताह के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए पुरस्कृत किया गया। समापन पर वरिष्ठ महाप्रबंधक (परिचालन व अनुरक्षण) अविजीत घोष ने कहा कि प्लांट में कार्य करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा के मानकों का पूरा-पूरा ख्याल रखना अति आवश्यक है। सुरक्षा जागरूकता हमेशा बनी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रोजाना के प्रयोग में सुरक्षा का ख्याल रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। संचालन वरिष्ठ प्रबंधक पवन कुमार और तनवीर अख्तर ने किया। उप महाप्रबंधक राजीव रंजन, राजीव रंजन ओझा, अक्षय कुमार, सायन कुमार, ...