बोकारो, फरवरी 22 -- बढ़ी परेशानी तीनों कंपनियों के द्वारा काम बंद किए जाने से डीवीसी प्रबंधन परेशान भंडारीदह में लोगों ने निकाल दी अंडरलोड हाइवा के चक्के की हवा चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल के एश पोंड से छाई की ढुलाई एक बार फिर से ठप हो गई है। इससे डीवीसी प्रबंधन की परेशानी बढ़ गई है। रविवार को यहां के ऐश पौंड से किसी भी वाहन से छाई को सड़क निर्माण कार्य के लिए नहीं भेजा जा सका। ट्रांसपोर्टिंग कंपनी की मशीन व हाइवा ऐश पौंड किनारे खड़े दिखे। शनिवार की रात भंडारीदह में वहां के व्यक्तियों ने एक हाइवा के चक्कों की हवा निकाल दी। हाइवा रात से ही खड़ा है। इस हालात के बाद रविवार से मे पीएमपी कंपनी ने ट्रांसपोर्टिंग का काम रोक दिया है। कंपनी का कहना है कि कुछ दिन पहले ही उसने छाई उठाने का काम शुरू किया है, मगर इसमें किसी का भी सहयो...