बोकारो, मार्च 30 -- गोमिया, प्रतिनिधि। डीवीसी कोनार में रविवार को अर्थ आवर 2026 का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। इस दौरान "स्विच ऑफ" पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत का संदेश दिया गया। अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिकों और चालकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। यह आयोजन वैश्विक अभियान के अनुरूप किया गया, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देना है। इस वर्ष की थीम "द बिगेस्ट आवर फॉर अर्थ" रखी गई थी, जो पृथ्वी की सुरक्षा के लिए सामूहिक जिम्मेदारी को दर्शाती है। प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत के प्रति जागरूक किया गया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ बीएन मंडल, वरिष्ठ कर्मी गोपाल प्रसाद, राकेश कुमार, राकेश भास्कर, टेकलाल गोप, सब स्टेशन के डीपी टुडू, वरुण कुमार, उत्तम कुमार, सुजीत मोदी, संवेदक प्रमोद सिंह, गणेश र...