धनबाद, मई 12 -- पूर्व मंत्री सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेस सह इंटक नेता सुधांशु शेखर झा, दामोदर वैली वस्तुहारा संग्राम समिति के अध्यक्ष मुख्तार अंसारी ने सोमवार को धनबाद में डीसी आदित्य रंजन से मुलाकात की। डीवीसी की ओर से पंचेत में निर्माणाधीन सोलर प्लांट के विरोध में कंबाइंड बिल्डिंग के समक्ष विस्थापितों के 181 दिनों बेमियादी धरना प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी। साथ ही डीवीसी पंचेत प्रबंधन के रवैए से अवगत कराया गया। डीसी ने 13 मई को अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे की अध्यक्षता में विस्थापितों के मांगों को लेकर त्रिपक्षीय बैठक कराने की बात कही। यह भी पढ़ें- पानी व बिजली की समस्या को ले शत्रुघ्न से मिले ग्रामीण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...