धनबाद, जून 3 -- धनबाद, संवाददाता। डीवीसी के यार्ड में रखरखाव और मरम्मत के कारण मंगलवार सुबह कई इलाकों में करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह छह बजे से नौ बजे तक डीवीसी से जुड़े गोधर-1, गोधर-2, गणेशपुर-1 और गणेशपुर-2 फीडरों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रही, जिससे हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली कटौती का असर बैंकमोड़, मटकुरिया, केंदुआ, करकेंद, वासेपुर, नया बाजार, पुराना बाजार, धनसार, जोड़ाफाटक और मनईटांड़ समेत आसपास के कई क्षेत्रों में देखा गया। सुबह के समय बिजली नहीं रहने से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हुए। कई घरों में पानी की आपूर्ति भी प्रभावित रही, जिससे लोगों को अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ी। यह भी पढ़ें- मैथन में किया गया मेंटनेंस, आज प्रभावित रहेगी जलापूर्तिडीवीसी की सूचना डीवीसी की ओर से पहले ही य...