धनबाद, मई 21 -- धनबाद, कार्यालय संवाददाता। डीवीसी के पाथरडीह ग्रिड के मेंटेनेंस के कारण शहर की बिजली बाधित हो रही है। बाल सुधार गृह के सब-स्टेशन समेत कई फीडरों की सप्लाई प्रभावित हुई, जिसका विनोद नगर, तेलीपाड़ा, सहजानंद नगर, रानी रोड सहित आसपास के क्षेत्रों पर असर पड़ा। एक लाख से अधिक आबादी की परेशानी बढ़ गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि डीवीसी शनिवार तक ग्रिड का मेंटेनेंस वर्क पूरा करेगा। इसके बाद सामान्य रूप से बिजली की आपूर्ति बहाल होगी। वहीं गर्मी बढ़ने से रोटेशन पर बिजली की आपूर्ति हो रही है। बहरहाल, सब-स्टेशन को फुल लोड बिजली नहीं मिल रही है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली संकट की मार, जनजीवन हलकान इस कारण लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने से बिजली संकट बढ़ा: विभागीय कर्मियों का कहना है कि पाथरडीह ग...