डीवीसी के नए चेयरमैन राजेश पांडेय ने ग्रहण किया पदभार
धनबाद, जुलाई 24 -- मैथन, प्रतिनिधि। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) को नया नेतृत्व मिल गया है। राजेश पांडेय ने गुरुवार को डीवीसी के 51वें चेयरमैन का पदभार ग्रहण कर लिया। इसके बाद उन्होंने निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उन्होंने बैठक की। विभिन्न परियोजनाओं व कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विद्युत उत्पादन, प्रेषण, वितरण, जल संसाधन प्रबंधन, उपभोक्ता सेवाओं को और अधिक प्रभावी, आधुनिक बनाने की दिशा में कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। हाल ही में केंद्र सरकार ने राजेश पांडेय को डीवीसी के चेयरमैन पद पर नियुक्ति की मंजूरी दी थी। डीवीसी अधिकारियों व कर्मचारियों ने चेयरमैन का स्वागत किया। गौरतलब है कि राजेश पांडेय पश्चिम बंगाल सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत रहे हैं। लगभग तीन दशक के प्रशासनिक अनुभव वाले राजेश पांडेय ने राज्य सरकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.