धनबाद, जुलाई 7 -- गत वर्ष की तरह डीवीसी के स्थापना दिवस को पुनर्वासित गांव नीमडांगा केसारकुराल में बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में उन पूर्वजों को श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिन्होंने राष्ट्र व डीवीसी निर्माण के लिए अपनी पुश्तैनी जमीन, घर, आजीविका और सांस्कृतिक विरासत का महान बलिदान दिया। उक्त जानकारी दामोदर घाटी विस्थापित व स्थानीय समन्वय समिति के केंद्रीय महासचिव उत्पल व शाखा सचिव अमर नाथ साव ने दी है। यह भी पढ़ें- डीवीसी की स्थापना दिवस आज यह भी पढ़ें- डीवीसी की स्थापना से बाढ़ से मुक्ति व देश को मिली उर्जा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...