लातेहार, मई 31 -- लातेहार, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के पेशारार, देदरिया एवं भूसूर पंचायत के प्रभावित ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक रिचूघुटा गांव में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लातेहार विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार ने की। बैठक में डीवीसी द्वारा प्रस्तावित नई कोयला साइडिंग परियोजना तथा क्षेत्रीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- पीटीपीएस में अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बैठक में लिए गए कई निर्णयबैठक की चर्चा बैठक को संबोधित करते हुए पवन कुमार ने कहा कि संबंधित पंचायतों के ग्रामीण आज भी सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि डीवीसी द्वारा क्षेत्र में कोल साइडिंग परियोजना शुरू करने की तैयारी की जा रही है, लेकिन जब तक स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार और क्षेत्र में आवश्यक बुन...