धनबाद, अप्रैल 1 -- धनबाद, संवाददाता। दामोदर वैली कॉर्पोरेशन ने वित्तीय वर्ष-2026-27 के लिए नया खुदरा बिजली टैरिफ जारी कर दिया है। नया टैरिफ एक अप्रैल से लागू हो गया है। नए टैरिफ के तहत बिजली दरों में बढ़ोतरी की गई है, जिससे धनबाद सहित डीवीसी क्षेत्र के लाखों उपभोक्ताओं पर सीधा असर पड़ेगा। अध्यक्ष न्यायमूर्ति नवनीत कुमार और सदस्य महेंद्र प्रसाद ने डीवीसी का 2026-27 के लिए बिजली का टैरिफ जारी किया है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए फिक्स्ड चार्ज 75 रुपए प्रति कनेक्शन प्रति माह निर्धारित किया गया है, जबकि ऊर्जा शुल्क 4.25 रुपए प्रति यूनिट तय किया गया है। वहीं कॉमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए फिक्स्ड चार्ज 150 रुपए प्रति किलोवाट प्रति माह और ऊर्जा शुल्क 4.80 रुपए प्रति यूनिट निर्धारित किया गया है। औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए विभिन्न वोल्टेज स्तर (11 केवी,...