डीवीसी अधिकारियों के लिए एग्जीक्यूटिव डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू
धनबाद, अक्टूबर 7 -- धनबाद। आईआईटी धनबाद के डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग (डीएमएस एंड आईई) की ओर से दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) के अधिकारियों के लिए पांच दिवसीय एग्जीक्यूटिव डेवलपमेंट प्रोग्राम (ईडीपी) मंगलवार से शुरू हुआ। प्रशिक्षण में डीवीसी के 22 अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें डिप्टी जनरल मैनेजर, सीनियर मैनेजर, मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और एग्जीक्यूटिव ट्रेनी शामिल हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीन सीईएंडओ केका ओझा, प्रो. संदीप मंडल, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर प्रो. शशांक बंसल, प्रो. हिमांशु गुप्ता और प्रोग्राम को-कोऑर्डिनेटर प्रो. सौम्या सिंह मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.