हजारीबाग, जनवरी 29 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। डीवीसी कोनार डैम स्थित सामुदायिक भवन में चार दिवसीय आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा डीवीसीकर्मियों के लिए हेल्थ एंड हैप्पीनेस शिविर की शुरुआत की गई। शिविर का उद्घाटन परियोजना प्रधान राणा रंजीत सिंह तथा आर्ट ऑफ लिविंग के विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर परियोजना प्रधान ने कहा कि शिविर आयोजन का मुख्य उद्देश्य डीवीसीकर्मियों को कामकाजी तनाव से चिंतामुक्त कर एक उर्जावान टीम का निर्माण करना है। इससे कोनार बांध परियोजना से जुड़े कर्मियों में व्यापक बदलाव होगा। कहा कि कोनार बांध परियोजना से जुड़े कर्मियों को अत्यधिक कार्यभार, दूरस्थ नक्सल क्षेत्र, बाजार एवं मनोरंजन के सीमित संसाधन के अलावा कई तरह की असुविधाओं से जूझ रहे थे। जिसका उनके मनोबल में ह्रास हो रहा था। इसे देखते हुए आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा हेल्थ...