पटना, अगस्त 4 -- ग्रामीण विकास और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने पूर्व राज्यपाल पद्मश्री डॉ. डीवाई पाटिल के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि डॉ. पाटिल एक शिक्षाविद, समाजसेवी और राजनेता रहे थे। उन्होंने राज्यपाल के तौर पर बिहार में शिक्षा, स्वास्थ और जनसेवा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया था। उनका जीवन प्रेरणादायक था। मंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। यह भी पढ़ें- बिहार के पूर्व राज्यपाल डीवाई पाटिल का निधन यह भी पढ़ें- डीवाई पाटिल का निधन अपूरणीय क्षति : राज्यपाल यह भी पढ़ें- Patna News: डीवाई पाटिल कुशल प्रशासक थे : प्रेम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...