पटना, अगस्त 4 -- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने बिहार के पूर्व राज्यपाल पद्मश्री डॉ. डीवाई पाटिल के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि डॉ. पाटिल एक सुप्रसिद्ध राजनेता, शिक्षाविद् और समाजसेवी थे। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक एवं शिक्षा के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उनके परिजनों, शुभचिंतकों एवं प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं। यह भी पढ़ें- बिहार के पूर्व राज्यपाल डीवाई पाटिल का निधन यह भी पढ़ें- पूर्व राज्यपाल डॉ. डी. वाई. पाटिल का निधन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...