समस्तीपुर, मई 18 -- विभूतिपुर, निज संवाददाता। भारत की जनवादी नौजवान सभा विभूतिपुर पूरब पंचायत शाखा का सम्मेलन सोमवार को खदियाही स्थित एक निजी आवासीय परिसर में संपन्न हुआ। सम्मेलन में रोजगार और युवा अधिकारों के सवाल पर आंदोलन तेज करने का सर्वसम्मति से संकल्प पारित किया गया। सम्मेलन को अंचल अध्यक्ष बबलू कुमार, जिलाध्यक्ष महेश कुमार और अंचल उपाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार ने संबोधित करते हुए युवा विरोधी सरकार के विरुद्ध गोलबंद होकर संघर्ष करने, गांव गांव में डीवाईएफआई की इकाई बनाकर रोजगार, शक्षिा और स्वास्थ्य के सवालों को लेकर जन आंदोलन का आह्वान किया। वहीं संगठनात्मक रिपोर्ट पर बहस के बाद सर्वसम्मति से 17 सदस्यीय नई शाखा कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष गोपाल कुमार, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, शाखा सचिव प्रिंस कुमार, संयुक्त सचिव रामबाबू दास, कोषा...