नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- ज्वेलरी कंपनी TBZ (Tribhovandas Bhimji Zaveri Ltd.) के शेयरों में मंगलवार 1 सितंबर 2026 को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान शेयर 20% उछलकर Rs.366.50 के अपर सर्किट पर पहुंच गया। खास बात यह रही कि Rs.366.50 का स्तर शेयर का नया 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर भी है। शेयर में ट्रेडिंग वॉल्यूम भी सामान्य दिनों के मुकाबले 6.7 गुना से ज्यादा बढ़ गया। इस तेजी की सबसे बड़ी वजह GRT ज्वैलर्स की ओर से TBZ में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान है। हालांकि, इस सौदे में एक दिलचस्प बात यह है कि GRT ज्वैलर्स जिस कीमत पर प्रमोटर्स से हिस्सेदारी खरीद रहा है, वह मौजूदा बाजार भाव से काफी कम है। इसके बावजूद निवेशकों ने TBZ के शेयरों की जमकर खरीदारी की। यह भी पढ़ें- शेयर मार्केट में लौटी हरियाली, सेंसेक्स 77000 के पार, कौन-कौन हैं टॉप ...