हजारीबाग, जून 15 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। डीलर संघ के प्रखंड कमेटी के चुनाव के लिए सचिव पद में मात्र एक उम्मीदवार हरली गांव निवासी बालेश्वर कुमार की जीत निर्विरोध मानी जा रही है। जबकि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष के लिए दो-दो उम्मीदवारों ने अपना-अपना पर्चा दाखिल किया। आज अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष पद के लिए एतवा तुरी एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए चरण राम ने नामांकन दाखिल की। इन पदों पर पूर्व से अध्यक्ष पद के लिए बड़कागांव निवासी वीरेंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष पद के लिए गरसुला गांव निवासी नरेश बेदिया एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए जयप्रकाश राम द्वारा नामांकन किया गया है। इस प्रकार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष में दो-दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपना भाग्य जमाने के लिए दौड़ पड़े हैं। ज्ञात हो क...