औरंगाबाद, मार्च 17 -- गोह प्रखंड के घोंटा गांव के ग्रामीणों ने बीडीओ को आवेदन देकर स्थानीय डीलर राजू कुमार पर निर्धारित मात्रा से कम राशन वितरण करने का आरोप लगाया है। पंसस सदस्य सह ग्रामीण रूबी कुमारी, प्रतिनिधि विनय सिंह, पुष्पा देवी, सीता देवी, राधिका देवी, रामपुकार शर्मा, नीरज कुमार, अमरजीत कुमार, बिमलेश कुमार, कमलेश यादव, प्रमोद साव, मिंटू कुमार और पार्वती देवी समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि प्रति व्यक्ति पांच किलो के बजाय चार किलो ही राशन दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दोषी डीलर पर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में बीडीओ राजेश कुमार दिनकर ने कहा कि शिकायत प्राप्त हुई है और इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...