गिरडीह, मई 28 -- बगोदर। आखिरकार एक सप्ताह बाद पीडीएस विभाग ने अनाज कटौती के एवज में डीलर को राशन की भरपाई कर दी। बुधवार को विभाग ने बिहारो के डीलर मनोज सिंह को चार क्विंटल दो किलो अनाज सौंपा है। डीलर ने खुद इसकी पुष्टि की है। 20 मई को होम डिलीवरी के तहत डीलर मनोज सिंह को राशन आवंटन किया गया था। अनाज कम होने का संदेह होने पर एजीएम संतोष कुमार और स्थानीय मुखिया बंधन महतो की मौजूदगी में डीलर की मशीन से दोबारा तौला गया। तौल में चार क्विंटल दो किलो अनाज कम निकला। कम आवंटन पर डीलर ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि वे कम अनाज कैसे वितरण करेंगे। किस कार्डधारी को अनाज नहीं देंगे और किसे देंगे। मुखिया बंधन महतो ने भी एजीएम से क्षतिपूर्ति की मांग की थी। एजीएम संतोष कुमार ने भरपाई का आश्वासन दिया था। आश्वासन के एक सप्ताह बाद बुधवार को क्षतिपूर्त...