नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में पंच EV सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV है। अपने साइज, बेहतर रेंज और कीमत के चलते ये इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में जमकर बिकती भी है। ऐसे में इस महीने यानी सितंबर में कंपनी इस कार पर पर 1.45 लाख रुपए का बड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। ये डिस्काउंट पंच के पुराने मॉडल पर दिया जा रहा है। दरअसल, कंपनी पुराने मॉडल का स्टॉक खत्म करना चाहती है। ऐसे में ग्राहकों को 1.45 लाख रुपए तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। हालांकि, कंपनी इसके ICE मॉडल पर किसी तरह का डिस्काउंट नहीं दे रही है। बता दें कि पंच ICE की शुरुआती कीमत 6.49 लाख और पंच EV की 9.69 लाख रुपए है।टाटा पंच EV फेसलिफ्ट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस पंच EV फेसलिफ्ट में हल्के-फुल्के चेंजेस किए हैं, जिसमें जनवरी 2026 में लॉन्च हुए ICE पंच फेसलि...