पीलीभीत, अगस्त 24 -- पीलीभीत। जिलेभर की तहसील मुख्यालयों पर स्थित चीनी के डीलर आदि के चीनी के स्टॉक की साप्ताहिक रूप से सत्यापन करने के लिए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने तहसीलवार टीमें गठित कर दी है, जो शुक्रवार को चीनी के स्टाक का सत्यान करने का काम करेगी। इस संबंध में दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने तहसीलवार टीमों का गठन कर चीनी स्टाक सत्यापन करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। पीलीभीत सदर तहसील में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी पीलीभीत रतन कुमार, मंडी समिति के सचिव प्रवीण अवस्थी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पीलीभीत, अमरिया में विपणन निरीक्षक सुधा देवी भार्गव, मंडी समिति पीलीभीत, पूर्ति निरीक्षक अमरिया, पूरनपुर में विपणन निरीक्षक पूरनपुर प्रदीप कुमार, मंडी सचिव पूरनपुर, पूर्ति निरीक्षक पूरनपुर, कलीनगर में विपणन निरीक्षक कलीनगर विनोद कु...