मुजफ्फरपुर, मई 11 -- औराई। राजखंड दक्षिणी पंचायत के कोकिलवारा निवासी डीलर सुरेश पासवान की बाइक में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी गई। विरोध करने पर डीलर की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मामले को लेकर डीलर ने थाना में आवेदन दिया है। इसमें राजखंड निवासी बुलन दास के पुत्र सुशील दास को आरोपित किया है। पीड़ित सुरेश पासवान ने पुलिस को बताया कि कोकिलवारा मोड़ पर बाइक खड़ी थी। वहां से आरोपित ने बाइक को कुछ दूर ले जाकर तोड़फोड़ कर आग के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि पुत्र सैदपुर जा रहा था। इस दौरान आरोपित ने पीछा कर उसकी बाइक छीन ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...