हजारीबाग, मार्च 6 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओंकारनाथ झा के निधन पर विष्णुगढ़ डीलर संघ द्वारा प्रखंड परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। विष्णुगढ़ डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष टेकोचंद महतो ने कहा कि ऑल इंडिया फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन ने एक कुशल नेतृत्व खो दिया है। पूरे झारखंड के जनवितरण प्रणाली दुकानदारों की आवाज को सरकार के पास मजबूती से रखते हुए समस्याओं का समाधान निकालने में सक्षम व्यक्तित्व के आकस्मिक निधन से डीलर संघ को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके निधन से झारखंड के करीब 25 हजार जनवितरण प्रणाली विक्रेता स्तब्ध एवं ऑल इंडिया फेडरेशन में शोक की लहर है। मौके पर सचिव शंभुनाथ पांडेय, चेतलाल महतो, उमेश पांडेय, भोला प्रसाद, गोवर्धन प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.