मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 16 -- गायघाट। पूरा गायघाट मेरा परिवार है। जनता की समस्या हमारी समस्या है। ये बातें विधायक कोमल सिंह ने मंगलवार को फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की ओर से जारंग में आयोजित अभिनंदन सह जनसंवाद कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने डीलरों से कहा कि आप सही तरीके व समय से खाद्यान्न का वितरण करें। उनकी समस्या का समाधान वह कराएंगी। पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का संचालन राजेश रंजन ने किया। मौके पर प्रमुख श्रवण कुमार सिंह, बीसीओ अजय किशोर, सांसद प्रतिनिधि शशांक शेखर चौहान, सुमित यादव, प्रवीण सिंह, एमओ विवेक कुमार, एजीएम आनंद वर्मा, खदेड़ण सिंह, वीर रंजन सिंह व पप्पू सिंह सहित दर्जनों पैक्स अध्यक्ष व डीलर उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...